हाथरस में आंधी से विद्युत निगम के 17 पोल, एक 25 केवी का ट्रांसफॉर्मर व कई स्थानों पर बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। अलीगढ़ रोड स्थित ओवरब्रिज के पास एक होर्डिंग ट्रांसफॉर्मर के ऊपर जा गिरा। प्रगतिपुरम उपकेंद्र के पास एक 33 केवी का पोल क्षतिग्रस्त हुआ।
हाथरस जिले में मौसम बिगड़ने के बाद 30 मई की शाम को आई आंधी, बूंदाबादी ने विद्युत व्यवस्था को बेपटरी कर दिया। आंधी से जिलेभर में सैकड़ों बिजली के खंभे, कई ट्रांसफॉर्मर और विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गए। शहर से लेकर देहात कर कई इलाकों की बत्ती गुल हो गई।
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र में विद्युत निगम के 17 पोल, एक 25 केवी का ट्रांसफॉर्मर व कई स्थानों पर बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। अलीगढ़ रोड स्थित ओवरब्रिज के पास एक होर्डिंग ट्रांसफॉर्मर के ऊपर जा गिरा। प्रगतिपुरम उपकेंद्र के पास एक 33 केवी का पोल क्षतिग्रस्त हुआ। अधिशासी अभियंता शहर अभिषेक सिंह ने बताया कि आंधी के चलते शहर में 17 विद्युत पोल, 11.33 केवी की लाइन के अलावा एक 25 केवी का ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हुआ है। हालांकि, आंधी रुकने के बाद आपूर्ति को बहाल कर लिया गया।
इधर, नवल नगर प्रगति पुरम में 33/11 केवी लाइन और खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। 31 मई को क्षतिग्रस्त हुए लाइन और पोलों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। सुबह दस बजे से शहर के बागला संयुक्त जिला चिकित्सालय, नवल नगर, अलीगढ़ रोड औद्योगिक क्षेत्र, साकेत कॉलोनी, लेबर कॉलोनी, अलीगढ़ रोड आदि स्थानों की सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि आंधी की वजह से जिलेभर में 50 से अधिक खंभे, कई ट्रांसफॉर्मर, विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हुए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को आंधी से हुए नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिए गए हैं।