फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)क्षेत्र के गांव महरारा के पास से गुजरने वाली दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर एक बुजुर्ग महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उन्होंने बताया की युवक का शव दो हिस्सों में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की रेलवे लाइन पर पड़ा मिला था। जैसे ही उसकी बाइक गांव मढ़ाका से आगे निकली उसी समय सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक रोड के किनारे गिरे हुए एक सूखे पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव महरारा के पास से गुजरने वाली दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर एक बुजुर्ग महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
शुक्रवार सुबह पांच बजे रेलवे लाइन पर रेलवे लाइन के पार करने वाले ओवरब्रिज पर के नीचे, महिला का शव मिलने से वहां काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ में ही किसी ने उसकी पहचान गांव महरारा निवासी 55 वर्षीय राजनश्री पत्नी जयवीर सिंह यादव के रूप में की।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक महिला के कोई पुत्र नहीं था। केवल एक ही पुत्री थी। उसकी भी शादी हो चुकी है। उसको भी सूचना दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन

मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत
सहपऊ। क्षेत्र के जलेसर रोड रेलवे स्टेशन पर एक युवक की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर जलेसर रोड चौकी प्रभारी सतीश कुमार मौके पहुंच गए। उन्होंने बताया की युवक का शव दो हिस्सों में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की रेलवे लाइन पर पड़ा मिला था। वह किसी मालगाड़ी से कट गया। उसकी उम्र करीब 25 मालूम हो रही है। शव पर काले रंग की रेडीमेड शर्ट और काले रंग की पेंट और लाल अंडरवियर मिला है। समाचार लिखे जाने तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। संवाद
विज्ञापन

पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत
सहपऊ। सादाबाद-जलेसर मार्ग पर गांव मढ़ाका के नजदीक एक बाइक सवार युवक की हादसे में मौत गई। युवक बाइक से सादाबाद जा रहा था।
गांव थरौरा निवासी गिर्राज सिंह का 20 वर्षीय पुत्र सुंदर कुमार शुक्रवार दोपहर बाइक से किसी काम के लिए सादाबाद जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक गांव मढ़ाका से आगे निकली उसी समय सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक रोड के किनारे गिरे हुए एक सूखे पेड़ से टकरा गई। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जा रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उसके परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें