खाद्य विभाग की टीम ने मारे छापे, नमूने लिए
कार्रवाई से खाद्य सामग्री के विक्रेताओं में मची खलबली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा की टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमार कार्रवाई कर 8 नमूने लिए। छापेमारी को लेकर दुकानदारों में खलबली मची रही। कई स्थानों पर विक्रेता अपनी दुकानों को बंद कर चले गए।
टीम ने सीर रोड पर कोमल ंसिंह के यहां से दूध, मंडी समिति अलीगढ़ रोड पर अनिल कुमार शर्मा की दुकान से खजूर, गोपाल जी डेयरी बिसाना से दूध, गांधी मार्केट स्थित हरी निवास के यहां से नमकीन, बस स्टेंड सादाबाद से कान्हा तिवारी के यहां से वर्फी का नमूना लिया।
इस क्रम में सेवक कोल्ड स्टोरेज सादाबाद से दूध, गांधी मार्केट सादाबाद में प्रवीन अग्रवाल के यहां से रस्क, सेवक कोल्डे स्टोरेज के यहां से दूध का नमूना एकत्रित किया है। टीम की छापेमार कार्रवाई विके्रताओं में खलबली मची रही। मंडी समिति हाथरस में टीम ने फल व सब्जी विके्रताओं को पंजीयन कराने के निर्देश दिए।