फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: दपंती सहित आठ लोग निकले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से गली-मोहल्लों में शिविर लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। रविवार को जिले में आठ लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 1,328 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोरोना संक्रमितों के परिजनों को क्वारंटीन किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से गली-मोहल्लों में शिविर लगाकर लोगों का कोरोना परीक्षण किया जा रहा है। विभाग की ओर से प्रतिदिन करीब 1,500 लोगों का कोरोना परीक्षण किया जा रहा है। रविवार को 1,328 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई तो वहीं आठ लोग संक्रमित निकले। सिकंदराराऊ में रहने वाले पति-पत्नी का सैंपल पूर्व में कासगंज में लिया गया था। दंपती के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद उन्हें कासगंज के ही हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया। दोनों के आधार कार्ड पर सिकंदराराऊ का पता होने के कारण इस मामले को हाथरस में शामिल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षण के दौरान गुड़हाई बाजार निवासी 21 वर्षीय युवती व 18 वर्षीय युवक कोरोनो संक्रमित निकले हैं, जो कि भाई-बहन है। नगला चौबे निवासी एक महिला की कोरोना संक्रमित की पुष्टि के बाद उपचार के लिए आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कस्बा सहपऊ निवासी एक 65 वर्षीय व्यक्ति, हाथरस शहर के 84 वर्षीय वृद्ध और चामड़ गेट निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति के भी कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। वहीं एल वन हॉस्पिटल से चार मरीज सही होकर घर भेजे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें