फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: आठ महीने के बच्चे ने जीती कोरोना से जंग

विज्ञापन
हाथरस: कोरोना से जंग जीतकर आने के बाद आठ महीने के मासूम बच्चे और उसकी मां का पुष्प्वर्षा कर स्वागत - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आठ माह के बच्चे ने कोरोना से जंग जीत ली है। शनिवार को उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद बच्चे का शहर में आगमन पर उसका स्वागत किया गया। पूरे मोहल्ले में कारपेट बिछवाए गए और बच्चे पर फूलों की वर्षा की गई।
उल्लेखनीय है कि शहर के मोहल्ला गली सीकनापान निवासी एक कैंसर पीड़ित टिंबर कारोबारी पिछले माह कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उन्हें मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ भेज दिया था। जब उनके परिजनों के नमूने लिए गए तो परिवार के 10 सदस्य भी संक्रमित निकले थे। इनमें आठ माह का मासूम भी शामिल था। इस बीच कैंसर पीड़ित कोरोना से स्वस्थ होकर वापस घर आ गए थे, जबकि उनके परिवार के नौ सदस्यों को मुरसान के कोविड-1 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बच्चे को उपचार के लिए उसकी मां के साथ अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया था। मां कोरोना संक्रमित नहीं थी। उपचार के दौरान बच्चे की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। ऐसे में शनिवार को इस बच्चे को मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ से डिस्चार्ज कर दिया गया। स्वागत करने वालों में नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, नगर पालिका के ईओ डॉ. विवेकानंद, वार्ड सभासद पवन गुप्ता, विमल प्रधान, ललित शर्मा, विशाल दीक्षित, अशोक शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें