हाथरस: हतीसा से बृहस्पतिवार की रात्रि को चोरी हुआ ई रिक्शा मिलने पर मुरसान कोतवाली पहुंचे लोग।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बृहस्पतिवार की रात्रि में लूटा गया ई-रिक्शा मुरसान क्षेत्र में कंचना फाटक पर लावारिस अवस्था में मिल गया।
उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार की रात्रि में स्थानीय कछपुरा निवासी ई-रिक्शा चालक श्रीचंद को कुछ लोगों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर हतीसा पुल क निकट से ई-रिक्शा लूट लिया था। श्रीचंद के परिजनों ने उसे बेहोशी की हालत में जब वहां पड़ा देखा था तो उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया था।
इधर, शुक्रवार की सुबह यह ई-रिक्शा कंचना फाटक के निकट लावारिस हालत में मिल गया। ई-रिक्शा चालक ने थाना मुरसान पहुंचकर इस बारे में जानकारी दी।