हाथरस : हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर फ्लैग मार्च करता पुलिस बल। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अग्निपथ योजना के विरोध को लेकर रविवार को हाथरस में भी पुलिस-प्रशासन सतर्क रहा। हाथरस सिटी स्टेशन, हाथरस जंक्शन स्टेशन व रोडवेज बस स्टैंड आदि स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया।
हाथरस सिटी स्टेशन पर हर आने जाने वाले व्यक्तियों पर पैनी नजर रखी गई। इसके अलावा मेटल डिडेक्टर से सामान की चेकिंग की गई। शहर में पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। हालांकि हाथरस में भारत बंद के आह्वान का कोई असर नहीं दिखा। संवाद