फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : चोरी के छह वाहनों सहित तीन बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
हाथरस : कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए बाइक चोर गिरोह के सदस्य। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात्रि में पुरदिलनगर रोड स्थित खारजा नहर के पास से वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से विभिन्न जगहों से चोरी की गईं पांच बाइक और एक स्कूटी बरामद की है। आरोपियों के कब्जे से तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ एटा और हाथरस जिलों के थानों में चोरी के मामले दर्ज हैं।
पुलिस को सूचना मिली थी कि वाहन चोर गैंग के तीन सदस्य पुरदिलनगर-सिकंदराराऊ मार्ग के पास चोरी के वाहनों की बिक्री करने की फिराक में हैं। सूचना पर पुरदिलनगर चौकी प्रभारी दरोगा सोनू राजौरा ने कोतवाल अशोक कुमार सिंह के निर्देशन में इनकी गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया। पुलिस ने मौके से पंकज शर्मा पुत्र पप्पू शर्मा निवासी गांव बपंडई थाना हसायन, रोहित पुत्र सरनाम बघेल निवासी बपंडई, सलीम उर्फ मलुआ पुत्र अली शेर निवासी कोसना थाना जलेसर एटा को चोरी की पांच बाइकों और एक स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों के खिलाफ सिकंदराराऊ, हसायन, निधौली कलां और जलेसर थाने में मामले चल रहे हैं। तीनों के कब्जे से एक एक देसी तमंचा 315 बोर मय कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने तीनों को चालान कर जेल भेजा है। कई बाइकों पर पंजीकरण नंबर नहीं थे। कई पर गलत पंजीकरण नंबर अंकित था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें