कुछ इलाकों में शुक्रवार की देर शाम तक जलभराव था और इसकी वजह से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही थी।बुधवार की मध्य रात्रि से बृहस्पतिवार की देर शाम तक लगातार बारिश हुई थी। शुक्रवार की दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब जरूर आधा घंटे तक रिमझिम बारिश हुई। वैसे भी चार दिन पहले हुई बारिश ने शहर के ड्रेनेज व सीवरेज सिस्टम की कलई खोल दी थी।
शुक्रवार की दोपहर को करीब आधा घंटे की बारिश ने शहर में जलभराव के हालात और गंभीर कर दिए हैं। कई इलाकों में नगर पालिका के सीवरेज और ड्रेनेज सिस्टम की धज्जियां उड़ गई हैं। कुछ इलाकों में शुक्रवार की देर शाम तक जलभराव था और इसकी वजह से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही थी।
बुधवार की मध्य रात्रि से बृहस्पतिवार की देर शाम तक लगातार बारिश हुई थी। ऐसे में पूरा शहर तालाब में तब्दील हो गया था। हालांकि बृहस्पतिवार की शाम को बरसात थम गई थी। शुक्रवार को दिन में ऐसा प्रतीत हुआ कि जैसे बृहस्पतिवार की तरह ही लगातार तेज बारिश होगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
शुक्रवार की दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब जरूर आधा घंटे तक रिमझिम बारिश हुई। इस बारिश से जलभराव और बढ़ गया। वैसे भी चार दिन पहले हुई बारिश ने शहर के ड्रेनेज व सीवरेज सिस्टम की कलई खोल दी थी। नाले-नालियाें का पानी सड़क पर आ गया था। शुक्रवार की देर शाम तक शहर में रमनपुर, स्टेट बैंक कॉलोनी, श्रीनगर, कैलाशनगर, नाई का नगला, लाला का नगला, आवास विकास कॉलोनी, कंचन नगर, नगला भूरा रोड सहित कई इलाकों में पानी भरा था और लोग काफी परेशान थे। संवाद