फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गृह क्लेश को लेकर युवक ने खाया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला शीशम निवासी एक युवक ने गृहक्लेश में जहर खाकर जान दे दी।
प्रेम सिंह (32 वर्ष) पुत्र मिहीलाल निवासी नगला शीशम मुरसान के परिवार के लोगों में आपस में क्लेश चल रही है। बताया जाता है कि इसको लेकर प्रेम सिंह ने सोमवार की शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक की हालत बिगड़ती देख परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने जब उसकी हालत गंभीर देखी तो उसे वहां से रेफर कर दिया, लेकिन उसकी दूसरे अस्पताल में पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
विज्ञापन

यह बात जब प्रेम सिंह की पत्नी के मायके वालों को हुई तो वह भी मौके पर आ गई और प्रेम सिंह के परिवारी जनों पर आरोप लगाने लगे। इसके चलते मुरसान पुलिस भी अस्पताल आ गई। मुरसान पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिवार के लोेगों ने बताया कि प्रेम सिंह की शादी करीब 12 साल पहले हुई सासनी से हुई थी। उसके पीछे अब उसकी पत्नी व चार बेटी रह गईं हैं। मुरसान पुलिस ने बताया कि परिवार के लोगों ने जहर खाकर मौत होने की बात कहीं है। युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें