फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : तेज हवा की वजह से नहीं उड़ सका ड्रोन

विज्ञापन
हाथरस : स्वामित्व योजना के तहत गांव पट्टी शक्ति में चूना डलवाते नायब तहसीलदार और राजस्व निरीक्षक? - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

स्वामित्व योजना के तहत ड्रोन के जरिये ग्राम की आबादी का सर्वे किया जाएगा। इसके लिए बुधवार को राजस्व महकमे और सर्वे ऑफ इंडिया की टीम गांव पट्टी शक्ति पहुंची। चूना आदि डालकर आबादी को चिन्हित किया गया, लेकिन तेज हवा चलने की वजह से ड्रोन के जरिये सर्वे नहीं हो सका।
एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों को उनका हक देने के लिए ग्राम आबादी का सर्वे ड्रोन के जरिये किया जाना है। लिहाजा, राजस्व महकमे की टीम और सर्वे ऑफ इंडिया की टीम गांव पट्टी शक्ति में स्वामित्व योजना के तहत ग्राम आबादी का सर्वे करने पहुंचे थे, लेकिन हवा काफी तेज चलने की वजह से ड्रोन नहीं उड़ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार राकेश चंद्रा ने बताया कि हवा तेज चलने से सर्वे ऑफ इंडिया की टीम ने ड्रोन को उड़ाने में असमर्थता व्यक्त की। लिहाजा, अब बृहस्पतिवार को फिर से ड्रोन से सर्वे करने की कोशिश की जाएगी। राजस्व निरीक्षक डीसी पौरुष, देवीशरण शर्मा व क्षेत्रीय लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें