हाथरस : स्कूली वाहनों की जांच करते एआरटीओ प्रवर्तन। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एआरटीओ प्रवर्तन ने शहर के आगरा अलीगढ़ राजमार्ग, जलेसर रोड आदि स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक दर्जन से अधिक स्कूली वाहनों के चालान काटे गए। तीन वाहनों को बंद कराया। इससे वाहन स्वामियों में खलबली मची रही।
कोरोना के खत्म होने के बाद अब पूरी तरह स्कूलों का संचालन हो रहा है। नौनिहालों को स्कूल ले जाने वाले वाहनों में मानक का पालन नहीं किया जा रहा है। मानक के विपरीत चलने वाले वाहनों पर एआरटीओ प्रवर्तन लालराम की मौजूदगी में अभियान चलाया गया। संवाद