न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस डिपो के चालक परिचालकों ने नियमों को ताक पर रखकर बीते दिनों बसों को बाइपास से गुजार दिया। इसकी रिपोर्ट टीआई ने एआरएम को दी। डिपो की एआरएम द्वारा चालक परिचालकों से अब रिकवरी की जाएगी।
शहर के तालाब चौराहा पर जब से ओवर ब्रिज का निर्माण शुरू हुआ है। तभी से हाथरस व अलीगढ़ डिपो को छोड़कर बाकी डिपो की बसें बाइपास से गुजर रही हैं। देवोत्थान एकादशी से सहालग की शुरुआत हुई। डिपो के अधिकारियों ने आदेश दिया कि सभी बसें शहर के अंदर से गुजारें।
इसके बाद डिपो के चालक परिचालकों आदेशों को हवा में उड़ाते हुए बसों को बाइपास से गुजार दिया। इसकी रिपोर्ट टीआई ने डिपो एआरएम को दी। डिपो एआरएम शशी रानी का कहना है कि जिन चालकों ने बसों को बाइपास से गुजारा है। उन चालक परिचालकों से रिकवरी की जाएगी।