हाथरस: शहर के विकास कार्यों के प्रस्तावों को लेकर भ्रमण करते एसडीएम सदर।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नगर पालिका क्षेत्र में जल निकासी की समस्या के निदान के लिए बृृहस्पतिवार को एसडीएम सदर प्रेमप्रकाश मीणा ने शहर की मलिन बस्तियों का भ्रमण किया।
उन्होंने इन क्षेत्रों में भ्रमण कर जल निकासी के लिए तैयार किए गए प्रोजेक्टों के बारे नगर पालिका परिषद के अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद क्षेत्र में बस्तियों में जल निकासी की गंभीर समस्या बनी हुई है। इस कारण जलभराव की स्थिति बनी रहती है।
उन्होंने बताया कि इस समस्या के निदान के लिए पूरा प्लान तैयार किया जाएगा। बस्तियों से आने वाले पानी की निकासी के लिए नालियों को बड़े नालों से जोड़ा जाएगा। नालियों में चढ़ाव व उतार को भी देखा जाएगा, जिससे जल निकासी नियमित तरीके से रहे। उन्होंने एफसीआई गोदाम के पीछे मलिन बस्तियों का भी मुआयना किया।