फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : डॉक्यूमेंट्री फिल्म से पौराणिक धरोहरों को होगा प्रचार-प्रसार

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस जिले के कई ऐतिहासिक स्थलों को संस्कृति विभाग की ओर से पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा दिए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस क्रम में जिले की पौराणिक धरोहरों से जुड़ी जानकारियों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए संस्कृति विभाग की ओर से जिले के पौराणिक व ऐतिहासिक स्थलों की डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाए जाने का प्रस्ताव पर्यटन निदेशालय को भेजा गया है। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए संस्कृति विभाग की ओर से कई नये प्रोजेक्टों पर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के कई ऐतिहासिक स्थलों को संस्कृति विभाग की ओर से पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा दिए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस क्रम में जिले की पौराणिक धरोहरों से जुड़ी जानकारियों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए संस्कृति विभाग की ओर से जिले के पौराणिक व ऐतिहासिक स्थलों की डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाए जाने का प्रस्ताव पर्यटन निदेशालय को भेजा गया है। निदेशालय से अनुमति मिलते ही यहां के इतिहास को आम लोगों तक आसानी से पहुंचाया जा सके। संस्कृति विभाग की यह पहल जिले से पर्यटकों को जोड़ने के लिए है।
जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए संस्कृति विभाग की ओर से कई नये प्रोजेक्टों पर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। विभाग की ओर से मेला दाऊजी परिसर के नजदीक वाटर वॉर्क्स एरिया में एक ऑडिटोरियम बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। ईको टूरिज्म पर ब्लैक बग को सुरक्षित रखने के लिए भी कार्यवाही शुरू की गई है।
विज्ञापन

इसी क्रम में यहां जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से अन्य कई पहल की जा रही हैं, जिससे मथुरा और आगरा में आने वाले पर्यटकों हाथरस से भी जोड़ा जा सके। यहां के पौराणिक स्थलों का इतिहास निकालकर उस पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने को लेकर पर्यटन निदेशालय को प्रस्ताव भेजा गया है। संस्कृति विभाग इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म में जिले के महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक स्थलों को चयनित कर उनके इतिहास व पौराणिकता को दर्शाएगा। संवाद
विज्ञापन

जिले में पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए यहां के ऐतिहासिक स्थलों के प्रचार-प्रसार के लिए डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने के लिए पर्यटन निदेशालय को प्रस्ताव भेजा गया है। इससे नजदीकी जनपदों में आने वाले पर्यटकों को इस जिले से जोड़ा जा सकेगा।
-विशाल, पर्यटन सूचना अधिकारी, हाथरस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें