फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रहस्यमय बीमारी से 15 और सूअरों की हुई मौत

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)कस्बे में लगातार हो रही सूअरों की मौत के मामले में रक्त नमूने की जांच रिपोर्ट जरूर आ गई है लेकिन इससे सूअर पालकों की मुश्किलें कम नहीं हुई है। रविवार को भी 15 सूअरों की मौत इस बीमारी के चलते हुई है। ये भी जानकारी मिली है कि कस्बे में संक्रमण फिरोजाबाद से आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बे में लगातार हो रही सूअरों की मौत के मामले में रक्त नमूने की जांच रिपोर्ट जरूर आ गई है लेकिन इससे सूअर पालकों की मुश्किलें कम नहीं हुई है। रविवार को भी 15 सूअरों की मौत इस बीमारी के चलते हुई है। इससे सूअर पालकों की परेशानियां बढ़ गई हैं। बरेली से आई रक्त नमूने की जांच के बाद पशु चिकित्सा विभाग ने बताया है कि कस्बे में सूअरों की मौत अफ्रीकन स्वाइन फीवर के चलते हो रही है।
जांच रिपोर्ट के आधार पर पशु चिकित्सा विभाग ने सूअर पालकों को सलाह दी है कि अफ्रीकन स्वाइन फीवर से ग्रसित सूअरों को अलग स्थान पर रखा जाए। जानकारी के अनुसार अफ्रीकन स्वाइन फीवर के चलते रविवार को फिर से 15 सूअरों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूअरों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इससे सूअर पालक परेशान है। नगर पंचायत कर्मचारियों को भी अतिरिक्त ड्यूटी सौंपी गई है। पशु चिकित्सा विभाग ही इसे लेकर भाग दौड़ कर रहा है। ये भी जानकारी मिली है कि कस्बे में संक्रमण फिरोजाबाद से आया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें