फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : चिकित्सक गए शिविर में, मरीज इलाज के लिए परेशान

विज्ञापन
हाथरस : सीएचसी परिसर स्थित चिकित्सक के कक्ष के बाहर सुबह 11 बजे पर्चा लेकर चिकित्सक के आने का इंतजा? - फोटो : HASAYAN
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विज्ञापन

एक तरफ संक्रामक बीमारियों का प्रकोप तो दूसरी तरफ स्वास्थ्य कर्मियों पर आयुष्मान कार्ड बनवाने का दबाव। इस ऊहापोह का असर चिकित्सा सुविधाओं पर पड़ रहा है। स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच रहे मरीजों को चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों के इंतजार में भटकना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में ऐसा ही नजारा दिखा।
यहां सुबह 11 बजे से लेकर साढे़ ग्यारह बजे तक मरीज हाथों में पर्चा लिए हुए चिकित्सकों की खोज करते देखे गए। उन्हें कक्ष संख्या 13 में कोई चिकित्सक दिखाई नहीं दिया। जब प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.अंकुश सिंह से चिकित्सकों के मौजूद नहीं होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड धारकों के गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए गांव में शिविर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मी और चिकित्सक वहां गए हुए हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने तत्काल सीएचसी पर मौजूद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ.हितेश वार्ष्णेय व दंत चिकित्सक डॉ. कोपेंद्र सिंह को तत्काल मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा देने के निर्देश दिए। इसके बाद मरीजों का उपचार शुरू हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें