फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नदियों में गंदा पानी और कूड़ा न डालें

विज्ञापन
हाथरस : गांव दतौरा में सेंगर नदी के पुल पर गंगा उत्सव मनाते डीएम, एसपी, भाजपा जिलाध्यक्ष, नगर पालिक? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

धनतेरस एवं दिवाली के अवसर पर गंगा की सहायक सेंगर नदी के तट पर गंगा आरती महोत्सव व भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन गांव दतौरा में हुआ। इसकी अध्यक्षता डीएम रमेश रंजन ने की।
गंगा आरती महोत्सव का शुभारंभ विधि-विधान पूर्वक डीएम रमेश रंजन, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, एडीएम बसंत अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, नगर पालिका अध्यक्ष हाथरस आशीष शर्मा, सीडीओ आरबी भास्कर व अन्य अधिकारियों व ग्रामीणों ने आरती कर किया। डीएम ने इस मौके पर कहा कि सेंगर और करबन नदी जिले की पहचान है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि इनकी स्वच्छता एवं सफाई का ध्यान रखे और जल को बचाकर जीवन का बचाएं। नदियों में गंदा पानी ना जाने दें और ना ही कूड़ा करकट उसमें डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच पर उपस्थित समस्त अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र भेंट कर किया गया। इस अवसर पर रुबिया खान ने स्वागत गीत एवं भजन प्रस्तुत किया तथा जिला विद्यालय निरीक्षक ऋतु गोयल ने भजन प्रस्तुत किया। संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी डीके सिंह और महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम ने किया। कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा प्रेषित एलईडी वेन के माध्यम से लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर अन्य अधिकारी व ग्रामीण भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें