फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सरकारी, गैर सरकारी संपत्तियों को क्षति न पहुंचाएं

सार

डीएम ने साफ कहा कि कानून व्यवस्था को कोई भी हाथ में न ले और सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों की संपत्तियों को क्षति पहुंचाने की हिमाकत न करें।डीएम ने अहेरिया समाज की समस्या के समाधान के लिए अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) को समिति का गठन करते हुए बैठक करने एवं प्राप्त सुझावों व आपत्तियों के अभिलेखों को तैयार कर शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आपके सहयोग के लिए सदैव तत्पर है। बैठक में एडीएम न्यायिक मोहम्मद मोइनुल इस्लाम, जिला विकास अधिकारी अवधेश सिंह यादव, जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव यादव, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सरिता, अहेरिया समाज के अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, प्रवक्ता धर्मेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान, कोटेदार एवं अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन ने जिले के अहेरिया समाज के संगठनों के प्रतिनिधियों, ग्राम प्रधान, कोटेदारों के साथ बैठक की। डीएम ने साफ कहा कि कानून व्यवस्था को कोई भी हाथ में न ले और सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों की संपत्तियों को क्षति पहुंचाने की हिमाकत न करें।
डीएम ने अहेरिया समाज की समस्या के समाधान के लिए अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) को समिति का गठन करते हुए बैठक करने एवं प्राप्त सुझावों व आपत्तियों के अभिलेखों को तैयार कर शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आपके सहयोग के लिए सदैव तत्पर है। पूर्व में जिस तरह की घटनाएं हुई हैं, उनकी पुनरावृत्ति किसी भी दशा में नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

डीएम ने अहेरिया समाज के नेताओं को आश्वस्त किया कि उनकी समस्या का नियमानुसार समाधान कराया जाना हमारी प्राथमिकता में है। अहेरिया समाज के प्रमुख लोगों एवं अन्य उपस्थित व्यक्तियों ने डीएम को आश्वासन दिया कि इस प्रकार की कोई भी घटना जिले में नहीं होगी।
विज्ञापन

बैठक में एडीएम न्यायिक मोहम्मद मोइनुल इस्लाम, जिला विकास अधिकारी अवधेश सिंह यादव, जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव यादव, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सरिता, अहेरिया समाज के अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, प्रवक्ता धर्मेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान, कोटेदार एवं अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें