फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मतदान और मतगणना में कोई लापरवाही न बरतें

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। डीएम रमेश रंजन ने अभी एआरओ के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में डीएम ने एआरओ को चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों के अनुरूप मतदान व मतगणना शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि मतदान व मतगणना के समय किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरती जाए और यदि कोई समस्या सामने आती है तो उसके संबंध में तुरंत उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं, जिससे समस्या का समय रहते समाधान किया जा सके।
विज्ञापन

बैठक के एडीएम जेपी सिंह, सीडीओ आरबी भास्कर, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट राजकुमार सिंह यादव, राजेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, उपनिदेशक कृषि एचएन सिंह, उपायुक्त उद्योग दुष्यंत कुमार के अलावा सभी खंड विकास अधिकारी, अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें