हाथरस: मोहर्रम के चलते शहर का भ्रमण करते डीएम, एसपी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोविड-19 महामारी के कारण सभी धार्मिक कार्यों को भीड़ या जुलूस के साथ मनाए जाने पर रोक है। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार और एसपी विक्रांत वीर खुद हालात का जायजा लेने शहर भ्रमण पर निकले। कोतवाली पुलिस के साथ दोनों अधिकारियों ने शहर के कई इलाकों में पैदल मार्च किया।
डीएम, एसपी ने शहर के कई इलाकों का भ्रमण कर मोहर्रम एवं साप्ताहिक लॉकडाउन में सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। मुस्लिम समाज के लोगों से घरों पर रहकर ही मोहर्रम की रस्में पूरी करने की अपील की। इस मौके पर सीओ सदर रामशब्द यादव, कोतवाली निरीक्षक जगदीशचंद्र भी उनके साथ थे।