कोतवाली चंदपा में ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (आरईएस) विभाग द्वारा बनवाए गए पुस्तकालय भवन का शिलान्यास डीएम रमेश रंजन, एसपी विनीत जायसवाल व सीडीओ आरबी भास्कर ने किया।
इस मौके पर अधिकारियों ने पूजा-अर्चना भी की। इस मौके पर सीओ सादाबाद बह्म सिंह, चंदपा कोतवाली निरीक्षक नीता रानी, अधीक्षक अभियंता अनिल कुमार शर्मा, अवर अभियंता कैलाशचंद्र लोधी, सहायक अभियंता अरविंद कुमार मौजूद थे।