फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: डीएम ने की नोडल अधिकारियों संग बैठक, चुनाव की तैयारियां समय से पूरी करने के दिए निर्देश

Wed, 13 Mar 2024 01:49 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्मिक प्रबंधन, मतदान के दिन मतदान कार्मिकों को वेलफेयर सुविधा उपलब्ध कराने, ट्रांसपोर्ट एवं ईंधन, टेंट, फर्नीचर, विद्युत प्रकाश, बैरिकेडिंग, मतदान एवं मतगणना कार्मिकों के प्रशिक्षण, जनपद के समस्त रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसरों के प्रशिक्षण, कंट्रोल रूम, वेब कास्टिंग, आदि को लेकर निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की तैयारियों के प्रशिक्षण में मौजूद डीएम व अन्य अधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने समस्त नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने समस्त तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


डीएम अर्चना वर्मा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए निर्देशों के अनुरूप ही संबंधित प्रकोष्ठ के कार्यों की कार्य योजना निर्धारित समय अवधि के अनुसार तैयार करते हुए उसे अंतिम रूप प्रदान करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्मिक प्रबंधन, मतदान के दिन मतदान कार्मिकों को वेलफेयर सुविधा उपलब्ध कराने, ट्रांसपोर्ट एवं ईंधन, टेंट, फर्नीचर, विद्युत प्रकाश, बैरिकेडिंग, मतदान एवं मतगणना कार्मिकों के प्रशिक्षण, जनपद के समस्त रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसरों के प्रशिक्षण, कंट्रोल रूम, वेब कास्टिंग, सीसीटीवी, वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी, ईवीएम प्रबंधन, मॉडल बूथ, मीडिया एवं सोशल मीडिया, सेवा प्रबंध एवं खानपान आदि के प्रबंध के संबंध में नोडल अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी सभी तैयारियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, परियोजना निदेशक, वरिष्ठ कोषाधिकारी, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय, जिला पंचायतराज अधिकारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें