फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए डीएम ने जारी की अधिसूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होने के बाद अब स्थानीय स्तर पर जिलाधिकारी रमेश रंजन ने भी अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना जारी होते ही जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को तेज कर दिया गया है। चुनाव तीन जुलाई को होगा। इसके लिए नामांकन व अन्य प्रक्रियाएं कलेक्ट्रेट परिसर में ही होगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जिले में 26 जून को दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। दोपहर तीन बजे से कार्य समाप्ति तक प्राप्त नामांकनों की जांच की प्रक्रिया की जाएगी। 29 जून को उम्मीदवारी वापस की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। जो भी प्रत्याशी अपना नामांकन वापिस लेना चाहेगा, वह 29 जून की सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापस ले सकेगा। वहीं 3 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। इसी दिन दोपहर तीन बजे से कार्य की समाप्ति तक मतगणना कराई जाएगी। मतगणना पूरी होने के होने बाद तत्काल परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें