फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : डीएम ने किया अमृत सरोवर खेल मैदान का लोकार्पण

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस) डीएम रमेश रंजन ने बुधवार को गांव सुसाइन में बनाए गए अमृत सरोवर और खेल मैदान का लोकार्पण किया।ग्रामीणों ने डीएम से रजवाहे पर क्षतिग्रस्त पुलिया का दोबारा निर्माण कराने की मांग की।डीएम ने इस पर मनरेगा से पार्क बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
हाथरस : गांव सुसाइन में अमृत सरोवर का लोकार्पण करते डीएम रमेश रंजन। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

डीएम रमेश रंजन ने बुधवार को गांव सुसाइन में बनाए गए अमृत सरोवर और खेल मैदान का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि तालाब में किसी तरह गंदा पानी नहीं आना चाहिए।
उन्होंने तालाब और मैदान के चारों तरफ वृहद मात्रा में पौधरोपण कराने और सोलर लाइट लगवाने के निर्देश दिए। इस कार्य में रोजगार सेवक बृजमोहन की भूमिका की सराहना की और उनको प्रशस्ति पत्र देने के निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिए। ग्रामीणों ने डीएम से रजवाहे पर क्षतिग्रस्त पुलिया का दोबारा निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने एसडीएम शिव सिंह को इसके लिए कार्य योजना तैयार करते हुए संबंधित विभाग एवं मनरेगा के माध्यम से कार्य कराने के निर्देश दिए। वर्तमान में खेल के मैदान के बगल में चार बीघा जमीन है। डीएम ने इस पर मनरेगा से पार्क बनाने के निर्देश दिए। सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र, एसडीएम, परियोजना निदेशक, ग्राम सचिव, जेई, ग्राम प्रधान आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें