फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: गोशाला निर्माण कार्य में धीमी गति होने पर डीएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
गांव पुन्नेर में बनाई जा रही गोशाला का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
गोशाला निर्माण की गति धीमी होने से डीएम नाराज
विज्ञापन

डीएम ने किया पुन्नेर के वृहद गो संरक्षण केंद्र का निरीक्षण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। वृहद गो संरक्षण केंद्र पुन्नेर का डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य की गति धीमी पाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्माण कार्य में प्रयोग की जाने वाली सामग्री की समय-समय पर जांच करने और गुणवत्ता पर विशेष रूप से ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी पाई गई तो संबंधित विभागीय अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीएम के स्पष्ट निर्देश है कि वृहद गो संरक्षण केंद्र समय सीमा के अंतर्गत बनने चाहिए। वृहद गो संरक्षण केंद्र के लिए 86 लाख रुपये के लगभग धनराशि स्वीकृत हुई है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि 31 दिसंबर तक हर हालत में पूर्ण हो जाना चाहिए नहीं तो कार्यदायी संस्था के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें