फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पीएचसी पर प्रसव दर कम होने पर डीएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक में जिले में स्वास्थ्य योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं की स्थिति में अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए।
डीएम ने सीएमओ को सीएचसी और पीएसी प्रभारियों को निर्धारित दवाओं से संबंधित सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। समस्त प्रभारियों को अस्पताल में उपलब्ध दवाओं का सूची से मिलान करने के बाद ही जिला अस्पताल से उन्हें प्राप्त करने के निर्देश दिए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रसव दर कम होने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण में हाथरस, सादाबाद सिकंदराराऊ, हसायन, महौ और मुरसान में प्रगति संतोषजनक न होने पर सीएमओ को अपने स्तर से निगरानी करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय अंधता एवं दृष्टि क्षीणता योजना में प्रगति खराब होने पर नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने बैठक के दौरान कहा कि किसी भी दशा में फर्जी आंकड़े प्रस्तुत न किए जाएं। त्रुटिपूर्ण आंकड़े पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि एमओआईसी की प्रगति संतोषजनक नहीं है। उसमें सुधार लाने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें