न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
डीएम रमेश रंजन ने निर्माणाधीन राजकीय आईटीआई भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य को नियत समय में गुणवत्तापूर्वक पूरा करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने भूतल, प्रथम तल तथा द्वितीय तल का मौका मुआयना कर कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित ठेकेदार को अधिक से अधिक संख्या में मजदूरों को लगाते हुए अवशेष कार्य समय पर पूरा करने को कहा।
अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग को साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अवर अभियंता लोनिवि ने निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी दी। संवाद