न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कलेक्ट्रेट सभागार में एमडीएम, टास्क फोर्स समिति, निपुण भारत मिशन तथा विद्यांजलि कायाकल्प योजना के तहत प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प कराने को लेकर डीएम अर्चना वर्मा ने बैठक की। डीएम ने कायाकल्प के तहत कराए जाने वाले कार्यों के अवशेष कार्यों को कराने निर्देश दिए।
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के कुल 1236 परिषदीय विद्यालय हैं, जिनमें 767 प्राथमिक विद्यालय, 205 उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं 264 संविलियन विद्यालय हैं। शैक्षिक सत्र 2022-23 में 28451 नए छात्रों का नामांकन किया गया है।
जिले में दो छात्रावास निर्माणाधीन हैं, जिसमें से मुरसान ब्लॉक की प्रगति 65 प्रतिशत व सादाबाद ब्लॉक की प्रगति 55 प्रतिशत है। डीएम ने निर्माण कार्य की प्रगति धीमी होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। संवाद