फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 1100 बच्चों की सेहत की जांच, मुफ्त दवाएं बांटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
---फाउंडेशन का लोगो---
विज्ञापन

हेडिंग
1100 बच्चों की सेहत की जांच, मुफ्त दवाएं बांटीं
क्रासर
अमर उजाला फाउंडेशन ने यूनियन पब्लिक स्कूल में किया शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सासनी। यूनियन पब्लिक स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। बाल रोग विशेषज्ञ, नेत्र चिकित्सक, स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं अन्य चिकित्सकों ने 1100 बच्चों की आंख, पेट, लंबाई, वजन के साथ डेंगू और मलेरिया की जांच की। उन्हें परामर्श के साथ मुफ्त जरूरी दवाएं दी गईं।
शुभारंभ स्कूल के निदेशक इंजीनियर आकाश सिंह और प्रबंधक कुशलपाल सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. दलवीर सिंह रावत एवं स्त्री रोग विशेष डॉ. नीतू सिंह, डॉ. अलका सेंगर और डॉ. इंदु सारस्वत ने बच्चों की जांच की। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और सफाई रखने की जानकारी दी। निर्देशक इंजीनियर आकाश सिंह ने सभी चिकित्सकों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिविर बच्चों के लिए काफी लाभदायक रहा है। यूनियन पब्लिक स्कूल के चार छात्र-छात्राओं की डेंगू और पांच छात्राओं की मलेरिया एवं सीबीसी की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। स्कूल की प्रधानाचार्य अर्शी अजीज, उप प्रधानाचार्य प्रमोद प्रताप सिंह, आरबीएसके रेनू, आकाश कौशिक, असलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें