फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: आईसोलेशन वार्ड के शौचालय में गंदगी देखकर डीएम नाराज

विज्ञापन
हाथरस: बागला जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में बने आईसोलेशन वार्ड में गंदगी देख डीएम ने नाराजगी जताई। यहां पर मिलीं खामियों को दूर कराने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा वार्ड में तैनात स्टाफ के न मिलने पर भी डीएम नाराज हुए। ड्रग स्टोर में डीएम ने ऑक्सीजन की उपलब्धता की जानकारी ली।
कोरोना वायरस को लेकर जिला अस्पताल परिसर में आईसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इस वार्ड व जिला अस्पताल में पर्याप्त व्यवस्थाओं की हकीकत जानने के लिए जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार यहां पर निरीक्षण करने पहुंचे। वह सीधे आईसोलेशन वार्ड में ही गए। यहां पर उन्होंने देखा कि बेड पर गंदे तकिया पड़े हुए थे। वार्ड के अंदर मौजूद शौचालय काफी गंदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए कोरोना वायरस को लेकर किए जा रहे इंतजाम के बारे में सीएमओ डॉ. बृजेश कुमार राठौर से जानकारी ली। इस पर सीएमओ ने पीपी किट, बीटीएम (वायरस ट्रांसपोर्ट मीडिया), एन 95 मास्क आदि उपलब्ध होने की जानकारी दी। यहां पर डीएम ने आईसोलेशन वार्ड में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों के नाम सीएमओ से पूछे तो सीएमओ इस बारे में जानकारी नहीं दे सके। यहां के बाद जिलाधिकारी जिला अस्पताल के ड्रग स्टोर पहुंचे। यहां पर ऑक्सीजन की उपलब्धता और दवाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें