फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कॉलेज गईं डीएलएड व बीबीए की छात्रा हुईं लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज गईं डीएलएड, बीबीए की छात्रा हुईं लापता
विज्ञापन

छात्रा के परिजनों ने लगाया डीएलएड की छात्रा पर अपहरण का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन के कस्बा मेंडू निवासी डीएलएड और बीबीए की दो छात्राएं अचानक से लापता हो गई हैं। एक छात्रा के परिजनों ने दूसरी छात्रा पर उनकी बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया है। इस मामले में रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई है।
कस्बा मेंडू निवासी दो छात्राएं सादाबाद क्षेत्र के एक कॉलेज से डीएलएड और बीबीए की पढ़ाई कर रही हैं। बताया जा रहा है कि नौ जनवरी को दोनों छात्राएं घर से सादाबाद के लिए साथ गईं थीं, लेकिन अभी तक वापस नहीं लौटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने भी उनकी काफी तलाश की है, लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं लगा है। इस मामले में एक छात्रा के परिजनों ने दूसरी छात्रा पर अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाली हाथरस जंक्शन के एसएचओ लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें