हाथरस : दिव्यांग को ट्राई साइकिल देतीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
राज्यपाल ने पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगों को उपकरण बांटे। इसके अलावा अन्य विद्यार्थियों में भी साइकिलें वितरित की। इस पर दिव्यांग महिलाओं व छात्राओं ने काफी खुशी जताई।
- राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा जो ट्राई साइकिल दी गई है उससे अब मुझे स्कूल आने जाने में काफी राहत मिलेगी। दिव्यांग होने की वजह से अब तक मुझे मेरा भाई पास के गांव स्थित स्कूल में छोड़ने और लेने के लिए जाता था। लेकिन अब ट्राई साइकिल मिलने के बाद मैं खुद अकेली पढ़ने के लिए जाया करूंगी। - खुशबू छात्रा, पापरी
- मैं बिना ट्राई साइकिल के कहीं नहीं जा पाती थी। अब आसपास के घरेलू कार्यों को मैं खुद जाकर कर सकती हूं। मैं गांव में छोटी सी परचून की दुकान करती हूं, जिसके लिए मुझे दूसरों के भरोसे रह कर बाजार से सामान लाना पड़ता था। लेकिन अब ट्राई साइकिल मिलने से मैं खुद अपना काम कर सकती हूं। - श्रीदेवी पत्नी सूरज निवासी गांव रसगवां सहपऊ
- मुझे स्कूल जाने के लिए दूसरों का सहारा लेना पड़ता था लेकिन अब साइकिल मिलने से काफी खुशी महसूस हो रही है। राज्यपाल द्वारा साइकिल मिलने के बाद अब मैं स्कूल के साथ-साथ अपने अन्य काम भी खुद कर सकती हूं। - छात्रा तुलसी, मथुरापुर हसायन
- साइकिल मिलने से काफी खुशी महसूस हो रही है। साइकिल के लिए मैंने कई बार प्रयास किए लेकिन अब तक असफल रही थी। अब साइकिल मिलने से अपने काम खुद कर सकती हूं। साइकिल ना होने की वजह से मैं पढ़ाई के लिए स्कूल नहीं जा सकती थी। लेकिन अब अपने काम भी खुद कर सकती हूं। - छात्रा प्रियंका, बकायन हसायन