फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: डिस्ट्रिक्ट बार का चुनाव 15 दिसंबर को, 727 अधिवक्ता करेंगे मतदान, 30 नवंबर से होंगे नामांकन

Thu, 26 Nov 2026 06:16 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस के डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव की घोषणा हो गई है। 30 नवंबर से दो दिसंबर तक नामांकन होंगे। तीन दिसंबर को नामांकन पत्रों पर आपत्ति एवं जांच की जाएगी। 4 दिसंबर को नाम वापसी है। मतदान की तारीख बाद में निर्धारित होगी।
विज्ञापन
हाथरस डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चुनाव समिति - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की वर्ष 2026-27 की कार्यकारिणी के चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। चुनाव समिति ने सर्वसम्मति से 15 दिसंबर को मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने का निर्णय लिया है। चुनाव में 727 अधिवक्ता मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

विज्ञापन


चुनाव समिति के अनुसार, 25 नवंबर को दोपहर एक बजे डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सचिव की ओर से 727 मतदाता अधिवक्ताओं की सूची चुनाव समिति को उपलब्ध कराई गई है। समिति ने स्पष्ट किया है कि इसी सूची को अंतिम मतदाता सूची माना जाएगा। चुनाव समिति किसी भी अधिवक्ता का नाम न तो मतदाता सूची में जोड़ेगी और न ही हटाएगी।

घोषित कार्यक्रम के अनुसार, 30 नवंबर से दो दिसंबर तक नामांकन होंगे। तीन दिसंबर को नामांकन पत्रों पर आपत्ति एवं जांच की जाएगी, जबकि चार दिसंबर को नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गई है। मतदान सहित चुनाव की अन्य प्रक्रियाओं की समय-सारिणी अलग से जारी की जाएगी।
विज्ञापन


चुनाव समिति ने यह भी स्पष्ट किया है कि सर्वोच्च न्यायालय और बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय और सह-सचिव तृतीय सहित महिलाओं के लिए निर्धारित पद आरक्षित रहेंगे। इन पदों पर किसी महिला अधिवक्ता का नामांकन प्राप्त नहीं होने की स्थिति में पुरुष अधिवक्ता का नामांकन स्वीकार किया जाएगा। चुनाव समिति में अधिवक्ता वक्शी विनय कौशिक, मनोज आंधीवाल और राजपाल सिंह दिसवार शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें