फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस जिला बार एसोसिएशन: अध्यक्ष-सचिव पद पर दो-दो प्रत्याशी मैदान में, सभी नामांकन पत्र जांच में सही मिले

Fri, 23 Aug 2024 10:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

23 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच हुई। किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया है। सभी के नामांकन पत्र जांच में सही मिले हैं। अध्यक्ष पद के लिए युवराज शर्मा व चौधरी वीरेंद्र सिंह एडवोकेट मैदान में हैं। सचिव पद पर अरविंद उपाध्याय एडवोकेट व मनीष कौशल एडवोकेट चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
हाथरस डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चुनाव समिति - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के तहत 23 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच हुई। सभी नामांकन सही मिले। अध्यक्ष व सचिव पद के लिए दो-दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। बार के कुल छह पदों के लिए चुनाव होगा, जबकि तीन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। 

विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश कुमार शर्मा, चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव तिवारी, हितेंद्र सिंह गुड्डू एवं लल्लन बाबू एडवोकेट ने बताया कि 23 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच हुई। किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया है। सभी के नामांकन पत्र जांच में सही मिले हैं। अध्यक्ष पद के लिए युवराज शर्मा व चौधरी वीरेंद्र सिंह एडवोकेट मैदान में हैं। सचिव पद पर अरविंद उपाध्याय एडवोकेट व मनीष कौशल एडवोकेट चुनाव लड़ रहे हैं। अध्यक्ष व सचिव पद के लिए दो-दो प्रत्याशियों के मध्य चुनाव होगा। 

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर योगेश कुमार रावत व पूर्व एडीजीसी कृष्ण कुमार शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए गोविंद शरण गोस्वामी एडवोकेट व यतेंद्र कुमार बघेल के मध्य मुकाबला है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामेश्वर सिंह चौहान, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय के लिए योगेंद्र उपाध्याय, सह सचिव प्रथम पद के लिए संदीप चौधरी ने ही नामांकन दाखिल किया था। इन तीन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। सह सचिव द्वितीय के लिए रोहित दुबे व देवेश दीक्षित, सह सचिव तृतीय पद के लिए दीपक लवानिया व राजू वार्ष्णेय ने चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें