फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हाथरस डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव 11 जनवरी को, नामांकन 22 दिसंबर से

Wed, 21 Dec 2022 07:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 11 जनवरी को वोटिंग होगी। कल 22 दिसंबर से नामांकन शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
अधिवक्ता कोट - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। नामांकन की प्रक्रिया 22 दिसंबर से शुरू होगी। मतदान 11 जनवरी को होगा।

विज्ञापन


डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी विवेक कटारा ने बताया कि नामांकन 22 दिसंबर से तीन जनवरी तक होगा। नामांकन पत्रों की जांच एवं आपत्तियों पर विचार चार जनवरी को दोपहर दो बजे तक किया जाएगा। नामांकन पत्र वापसी पांच जनवरी को दोपहर दो से साढ़े तीन बजे तक होगी। 11 जनवरी को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए चुनाव में मतदान साढ़े नौ बजे से शुरू होकर साढ़े तीन बजे तक रहेगा। उसी दिन शाम को चार बजे से मतगणना शुरू कर दी जाएगी और परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता यतेंद्र शर्मा, अरविंद वशिष्ठ, दिगंबर सिसौदिया, मोतीराम गोला, शिवाकांत शर्मा, कपिल मोहन गौड़, इरफान कुरैशी, नरेंद्र प्रताप सिंह, राधेलाल पचौरी, गोविंद वशिष्ठ, राजू वार्ष्णेय, कुलदीप कुमार सिंह, निष्कर्ष गोस्वामी एडवोकेट मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें