फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कोरोना जांच के लिए नमूने लेने में लक्ष्य से दूर जिला

विज्ञापन
हाथरस: कोरोना की रोकथाम के लिए अधीनस्थों के साथ बैठक करते डीएम। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने शिविर कार्यालय के सभागार में कोरोना की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। डीएम ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष नमूने नहीं लिए जा रहे हैं। उन्होंने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष नमूने लेने के निर्देश दिए।
बैठक में डीएम ने कहा कि जिले में हॉटस्पॉट घोषित करने में शिथिलता बरती जा रही है। उन्होंने एडीएम को निर्देशित किया कि जिस क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मरीज निकलें, वहां पर तत्काल हॉट स्पॉट घोषित नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। संक्रमित मरीज मिलने पर तत्काल आरआर टीम मरीज के घर जाए। यदि मरीज सभी मानक को पूरा करता है और लक्षणहीन है तो उसे होम आइसोलेट कराया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देशित किया कि कोरोना पॉजिटिव की कॉन्टेक्ट ट्रैसिंग करते हुए सेकेंडरी कांटेक्ट का भी नमूना लेना सुनिश्चित करें। सीएमओ ने बताया कि गिजरौली का डोर-डोर सर्वेक्षण कराया गया। सर्वेक्षण टीम द्वारा 528 घर सर्वेक्षित किए गए, जिसमें सात मरीज आईएलआई के पाए गए। इन मरीजों का नमूना लेकर जांच कराने पर सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में आज विभिन्न स्थानों पर सर्वेक्षण के दौरान 55 आईएलआई और एसएआरआई के मरीज मिले। नमूने की जांच कराने पर सभी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। उन्होंने कहा कि ब्लॉक सहपऊ के हसनपुरा में चार कोरोना धनात्मक मरीज निकले थे। सभी की कांटेक्ट ट्रैसिंग कर ली गई है। हाथरस शहर में निकले कोरोना संक्रमित मरीज की कांटेक्ट ट्रैसिंग में 76 लोगों को चिन्हित करते हुए इनका नमूना लिया गया है, जिसमें तीन धनात्मक मरीज निकले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें