फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आनन-फानन किया गया किताबों का वितरण

विज्ञापन
हाथरस : ब्लॉक स्तर पर किताबों को भेजने के लिए गाड़ी में लदवाते जिला समन्वयक व पुस्तक प्रभारी। संव - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मुख्यालय पर मौजूद किताबों को स्कूलों में न पहुंचाने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद विभागीय अधिकारियों को इनके वितरण की याद आ गई। जहां पर ढुलाई के लिए वाहन के टेंडर का पेंच फस रहा था। बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने खुद की व्यवस्था से किताबों को बीआरसी और फिर स्कूलों तक पहुंचाया गया। यहीं नहीं, इन किताबों को आनन-फानन बच्चों में वितरण भी किया गया।
उल्लेखनीय है कि अमर उजाला ने बेसिक के स्कूलों के बच्चों को वितरित होने वाली नि:शुल्क किताबों केे अभी तक मुख्यालय से उठाव नहीं होने की खबर प्रकाशित की थी। दूसरे दिन की विभागीय अधिकारियों ने बीआरसी हतीसा से खुद ही वाहन की व्यवस्था कराकर किताबों को बीआरसी स्तर तक पहुंचाया। ताकि बच्चों में किताबों का वितरण हो सके।
विज्ञापन

कुछ स्कूलों में तो बच्चों को तुरंत अधिकारियों ने किताबों का वितरण कराया। बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि ढुलाई का टेंडर नहीं हो पाया है, लेकिन किताबों का वितरण शुरू करा दिया है। मुख्यालय से किताबों को बीआरसी और वहां से स्कूलों में पहुंचाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

किताबें हाथों में आते ही खुश हुए बच्चे
हाथरस। विकास खंड मुरसान के प्राथमिक विद्यालय नगला सिंधी गजुआ में जिला समन्वयक पुस्तक वितरण अनंत मोहन शर्मा, एआरपी चंद्रमोहन राना ने खुद जाकर किताबें बांटीं। किताब मिलने पर बच्चों के चेहरों पर काफी खुशी देखी गई। प्रधानाध्यापिका कल्पना राना, शिक्षिका कल्पना सिंह, शिक्षामित्र चंचल ने बच्चों को किताबों के बारे में जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें