फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बजट में ट्रामा सेंटर के लिए धन नही मिलने से मायूसी

विज्ञापन
हाथरस: सीएचसी में बने इस ट्रामा सेंटर को संसाधनों का इंतजार है। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
बजट में ट्रामा सेंटर के लिए धन नहीं मिलने से निराशा
विज्ञापन

उपकरण व डॉक्टरों के अभाव में सफेद हाथी बना ट्रामा सेंटर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ (हाथरस)। सीएचसी में लाखों रुपये की लागत से बना ट्रामा सेंटर का भवन उपकरण तथा डाक्टरों के अभाव में सफेद हाथी बना खड़ा है। वर्तमान में यहां केवल इमरजेंसी सेवा उपलब्ध है जो केवल घायलों को रेफर करने का काम करती है। प्रदेश सरकार की ओर से जारी बजट में लोगों को उम्मीद थी कि इसके लिए कुछ होगा लेकिन, लोगों को निराशा ही हाथ लगी।
बता दें कि कई वर्ष पूर्व लाखों रुपये की लागत से ट्रामा सेंटर के लिए भवन बन कर तैयार खड़ा है। चार प्रमुख मार्ग यहां से होकर गुजरते हैं। आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इनमें कुछ ऐसे घायल होते हैं जिन्हें त्वरित इलाज मिल जाए तो उनकी जान बच सकती है। सीएचसी चिकित्सा प्रभारी डॉ. विवेक यादव का कहना है कि इसके चालू होने के अभी तक कोई संकेत नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

सपा सरकार में करोड़ों की लागत से यहां ट्रामा सेंटर स्वीकृत हुआ तथा बना। भाजपा सरकार ने इसे चालू करने के लिए अल्ट्रा साउंड मशीन, एक्सरे, सीटी स्कैन आदि उपकरण नहीं लगाए न हीं विशेषज्ञ डाक्टर नियुक्त किए। - जसवंत यादव, एमएलसी, अलीगढ़
यहां से चार प्रमुख प्रमुख हाईवे निकलते हैं। इसके मद्देनजर भारी यातायात चलता है तथा आए दिन गंभीर दुर्घटना होती हैं। घायलों को अब तक केवल रेफर ही किया जाता रहा है। ट्रामा सेंटर का चालू होना आवश्यक है।
- हरपाल सिंह यादव, समाजसेवी
सरकार ने बजट में स्वास्थ्य सेवाओं को अच्छा खासा धन आवंटित किया है लेकिन ट्रामा सेंटरों को सुविधाएं उपलब्ध करा पूर्ण कराने के लिए कोई जिक्र तक नहीं किया है। इससे निराशा हुई है।
विज्ञापन

- विपिन वार्ष्णेय, व्यापारी नेता
ट्रामा सेंटर के लिये बने भवन बेकार सिद्ध हो रहे हैं। केवल भवन से घायल की जान नहीं बच सकती है। इसको पूर्ण कराने के लिए सरकार को बजट आवंटित करना चाहिए।
- सुरेश प्रताप गांधी, पूर्व विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें