हाथरस : कोतवाली चंदपा में प्रधानों के साथ बैठक करते सीओ सादाबाद। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
थाना कोतवाली चंदपा में पुलिस क्षेत्राधिकारी ब्रह्म सिंह ने चंदपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों के प्रधानों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संवाद किया।
बैठक में सीओ ने क्षेत्र में हो रहीं घटनाओं से सचेत रहने के लिए प्रधानों को दिशा-निर्देश दिए। सीओ ने कहा कि आगामी महीनों में त्योहारों का दौर रहेगा। त्योहारों के समय अपराधियों के सक्रिय होने से होने वाली घटनाओं के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। सीओ ने थाना चंदपा पुलिस को भी सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए दिशा निर्देश दिए। संवाद