फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 21 एसआई और 10 इंस्पेक्टरों को किया इधर से उधर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय ने 10 निरीक्षकों व 21 उप निरीक्षकों को जिले के अंदर इधर से उधर किया। तबादले की सूची जारी करते हुए नवनियुक्त स्थान पर पद भार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
सासनी चौकी कस्बा से निरीक्षक सतीश चंद्र को निरीक्षक अपराध कोतवाली हाथरस, संजय सिंह चौकी प्रभारी पुरा हाथरस जंक्शन को निरीक्षक अपराध कोतवाली हाथरस गेट, जोगेंद्र सिंह एसपी पीआरओ को निरीक्षक अपराध कोतवाली सासनी, जयप्रकाश प्रभारी मीडिया सेल को निरीक्षक अपराध थाना मुरसान, रामदास थाना सहपऊ निरीक्षक अपराध थाना चंदपा, आदेश कुमार को मुरसान से हसायन, गोविंद सिंह चौकी प्रभारी मंडी हाथरस को प्रभारी मॉनीटरिंग सेल भेजा गया है।
विज्ञापन

वहीं निरीक्षक ऋषिपाल सिंह को हाथरस गेट से एएचटीयू, कोतवाली सदर से मणिकांत शर्मा को अपराध शाखा और रविंद यादव को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक विशेष किशोर इकाई की जिम्मेदारी दी गई है।
इन उपनिरीक्षकों का भी हुआ तबादला
थाना चंदपा से अमित कुमार शर्मा को चौकी प्रभारी देदामई सासनी, चौकी प्रभारी देदामई से धर्मेंद्र सिंह को थाना चंदपा, निदेश सिंह को विशेष किशोर इकाई से प्रभारी चौकी कस्बा सासनी, तसब्बुर अली को थाना सासनी से सहपऊ, प्रेमपाल सिंह एसएसआई हसायन को प्रभारी चौकी पुरा हाथरस जंक्शन, रामनरेश एसएसआई मुरसान को प्रभारी चौकी पुरदिलनगर, पुरदिलनगर से सोनू कुमार को कोतवाली सदर, कोतवाली नगर से एसएसआई अयूब खान को थाना मुरसान, कोतवाली सदर से अनिल शर्मा को एसएसआई हाथरस जंक्शन, एसएसआई कृतपाल सिंह सासनी को चौकी प्रभारी मंडी हाथरस गेट बनाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन से अब्दुल हाशिम को थाना सिंकदराराऊ और संजय सिंह को थाना सादाबाद की चौकी मई का प्रभारी नियुक्त किया गया है। सौदान सिंह प्रभारी चौकी मई को वाचक अपर पुलिस अधीक्षक, आईजीआरएस सेल से अरविंद सिंह को थाना हाथरस गेट, पुलिस लाइन से दिनेश को थाना सादाबाद, धीरज कुमार को प्रभारी एसओजी सर्विलांस और प्रदीप कुमार भदौरिया को थाना सासनी भेजा गया है। ब्रजेश कुमार पांडेय को थाना सहपऊ से एसएसआई थाना सासनी, कृष्ण कुमार प्रभारी एसओजी-सर्विलांस को पीआरओ एसपी व प्रभारी मीडिया सेल बनाया गया है। सुरेंद्र सिंह को थाना सहपऊ से थाना सादाबाद और वीर सिंह को थाना सहपऊ से थाना चंदपा संबद्धता समाप्त कर थाना चंदपा में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें