फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आचार संहिता खत्म होते ही विकास कार्य पकड़ेंगे रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में पंचायत चुनाव की आचार संहिता खत्म होते ही अब विकास कार्य फिर से रफ्तार पकड़ेंगे। जिले में पिछले एक माह से विकास कार्यों की न तो समीक्षा हो पा रही थी और न ही नये कार्य शुरू हो पा रहे थे। पूरा प्रशासनिक अमला अभी तक निर्वाचन कार्यों और कोरोना संक्रमण की रोकथाम के अभियान में जुटा था।
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जिले में पंचायत चुनाव कराने के लिए आदर्श आचार संहिता लगाई थी। आचार संहिता लगने के साथ नए स्तर से होने वाले विकास कार्यों पर पूरी तरह से रोक लग गई थी। यहां तक कि आचार संहिता के लागू होने के साथ ही पूरा प्रशासनिक अमला चुनाव की तैयारियों में जुट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा तक नहीं हो पाई। कोरोना वायरस के तेजी से फैलने के कारण भी प्रशासन चुनाव के साथ कोरोना से बचाव में भी जुट गया। अब चुनाव आचार संहिता के खत्म होने के साथ साथ ही विभागों में फिर योजनाओं की फाइलें खुलने लग गई हैं। विभागों में विभागाध्यक्षों ने योजनाओं की समीक्षा शुरू कर दी हैं। लंबित कार्यों को तेजी से पूरा कराने को लेकर निर्देश भी जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें