फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नपा में शामिल ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों का ब्योरा तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन स्तर से नगर पालिका परिषद हाथरस का सीमा विस्तार किया गया है। सीमा विस्तार में जिले की 12 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। इन ग्राम पंचायतों में शेष विकास कार्यों को लेकर शासन स्तर से पूरा ब्योरा मांगा गया है।
शासन ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सीमा विस्तार में शमिल हुई ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों का पूरा ब्योरा दिया जाए। पंचायती राज विभाग ब्योरा तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन 12 ग्राम पंचायतों में से ज्यादातर ग्राम पंचायतों में विकास कार्य पूरे हो चुके हैं। जिन पंचायतों में विकास कार्य शेष हैं, उनका रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि पूरा ब्योरा निर्धारित प्रपत्र के जरिये शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें