हाथरस : जिला अस्पताल में बिना मास्क के मरीजों की लगी लाइन। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ओमिक्रॉन को लेकर विदेश से आने वाले लोगों की निगरानी की जा रही है। शासन से स्वास्थ्य विभाग को एक युवक के संयुक्त अरब अमीरात से आने की सूचना मिली। अब विभागीय कर्मी उसके बारे में छानबीन में जुटे हैं।
उल्लेखनीय है कि ओमिक्रॉन के केस देश में बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में यहां भी विदेश से आने वालों की निगरानी की जा रही है। अभी तक 68 लोगों के आने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को जिले में मिल चुकी है। इसमें से 63 लोग ट्रेस भी हो चुके हैं। कुछ को होम आइसोलेट किया जा चुका है तो 30 लोगों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट भी आ चुकी है। गनीमत यह है कि अभी तक किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। अन्य की जांच अभी लंबित है। संवाद
मास्क और सामाजिक दूरी को भूले लोग
हाथरस। कोरोना के नए स्वरूप का जहां खतरा बढ़ता जा रहा है। वहीं लोग मास्क और सामाजिक दूरी भूलते जा रहे हैं। जिला अस्पताल में आने वाले मरीज व उनके तीमारदार ही इसका पालन नहीं कर रहे। वहां किसी तरह की रोकटोक भी नहीं है। बुधवार को जिला अस्पताल में यही स्थिति देखने को मिली। संवाद