फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सुबह छाया घना कोहरा, दोपहर में निकली धूप से मिली राहत

विज्ञापन
हाथरस : कोहरे में लाइट जलाकर रेंगते वाहन। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर में बृहस्पतिवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। इसके बाद दोपहर को निकली धूप से आमजन को थोड़ी राहत मिली। हालांकि पूरे दिन सर्द हवाओं और गलन ने लोगों की कंपकंपी छुड़ाई। सर्दी से जनजीवन बेहाल हो गया। शाम को फिर से गलन बढ़ गई। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने तरह-तरह के उपाय किेए।
शीतलहर का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। सर्द हवाओं की मार तीखी होती जा रही है। गलन व सर्दी के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। बृहस्पतिवार की सुबह सड़कों पर घना कोहरा छाया। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन लाइट जलाकर रेंगते रहे। लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। दोपहर को करीब 12 बजे धूप निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूप निकलने के साथ लोग सर्दी से बचने के लिए धूप का सहारा लेते नजर आए। हालांकि सर्द हवाएं लोगों के शरीर में नश्तर की तरह चुभीं। शाम को सूरज ढलने के बाद फिर से गलन बढ़ गई। सर्दी से बचने के लिए लोगों को हीटर, ब्लोअर और अलाव का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें