फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : डेंगू-बुखार से महिला व किशोरी की मौत

विज्ञापन
हाथरस : मोहल्ला जाटवान की छह वर्षीय बालिका सलोनी का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HASAYAN
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बा में वायर बुखार व डेंगू का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। शनिवार को मोहल्ला जाटवान निवासी एक किशोरी व मोहल्ला शीशग्रान कछियान कलां निवासी एक महिला की मौत हो गई। महिला की डेंगू रिपोर्ट आने पर आगरा में इलाज चल रहा था। वहीं, किशोरी को भी बुखार होने पर परिजन उसे इलाज के लिए आगरा ले गए थे। हालांकि, स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी राज किशोर वर्मा का कहना है कि महिला की मौत झोलाछाप चिकित्सक द्वारा इलाज में लापरवाही बरतने पर आंत में पानी भर जाने से हुई है।
कस्बा के मोहल्ला शीशग्रान कछियान कलां निवासी ऊषा (30) पत्नी पुरुषोत्तम कुशवाहा को पिछले पांच दिन से बुखार आ रहा था। उसने जाटवान के एक झोलाछाप चिकित्सक के क्लीनिक पर दो दिनों तक उपचार कराया। इस दौरान महिला की स्थिति बिगड़ती चली गई, वहीं प्राइवेट पैथोलॉजी लैब की रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हो गई। ऊषा की हालत बिगड़ती देख झोलाछाप चिकित्सक ने परिजनों से बाहर इलाज कराने की बात कही। परिजन उपचार के लिए ऊषा को हाथरस के निजी अस्पतालों में ले गए। मगर सभी ने उपचार देने से इंकार कर दिया। इस दौरान ऊषा को उपचार के लिए आगरा ले गए। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ऊषा की मौत से मोहल्ला शीशग्रान कछियान कलां में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, मोहल्ला जाटवान निवासी सलोनी (06) पुत्री टीटू को शुक्रवार को बुखार आया था। सलोनी के परिजन उसे उपचार के लिए बागला जिला चिकित्सालय ले गए। यहां दो घंटे तक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने उसका इलाज करने से मना कर दिया। इस पर परिजन सलोनी को उपचार के लिए हाथरस के अलीगढ़ मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। यहां भी चिकित्सकों ने रात नौ बजे तक उपचार करने के बाद हाथ खड़े कर दिए। परिजन आनन फानन सलोनी को आगरा ले गए। आगरा में इलाज के दौरान शनिवार को सलोनी की मौत हो गई। संवाद

हाथरस : मृतक ऊषा का फाइल फोटो। - फोटो : HASAYAN

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें