फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मुख्यमंत्री को ट्वीट कर की प्रभावी कदम उठाने की मांग

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)करीब तीन हफ्तों से कस्बे में रहस्यमय बीमारी से हो रही सूअरों की मौत के मामले में समाजसेवी संदीप पाठक में मुख्यमंत्री को ट्वीट कर चिंता जाहिर की है।सूअरों को खुले में घूमने से रोककर उन्हें कस्बे से कहीं दूर रखने की मांग की गई है।
विज्ञापन
हाथरस : सूअरों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री को किए गए ट्वीट का स्क्रीन शॉट। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

करीब तीन हफ्तों से कस्बे में रहस्यमय बीमारी से हो रही सूअरों की मौत के मामले में समाजसेवी संदीप पाठक में मुख्यमंत्री को ट्वीट कर चिंता जाहिर की है। सूअरों को खुले में घूमने से रोककर उन्हें कस्बे से कहीं दूर रखने की मांग की गई है। यह भी आशंका जाहिर की गई है कि सूअरों से संक्रमण मनुष्य में भी फैल सकता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा संदीप पाठक ने केंद्रीय पशुधन मंत्री, राज्य पशुपालन मंत्री, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मेनका गांधी को ट्वीट के माध्यम से बताया कि सादाबाद में पिछले एक पखवाड़े से करीब 200 सूअरों की जान रहस्यमय बीमारी से चली गई है। कस्बे में खुलेआम मरते सूअरों के शव लोग देख रहे हैं। मृतक सूअरों के मुंह से खून बह रहा है। प्रशासन कह रहा है कि मामले की जांच की जा रही है। रक्त के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं लेकिन अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने सूअर पालकों के साथ बैठक कर उन्हें हिदायत दी थी। इसके बावजूद कस्बे के विभिन्न स्थानों पर सुअर खुले में घूम रहे हैं। कई बार बीमारियां जानवरों से इंसानों में बहुत जल्दी फैल जाती हैं। इसलिए इस मामले में सूअर पालकों को कड़ी हिदायत के साथ साथ सुअरों को तत्काल आबादी से बाहर रखे जाने की व्यवस्था होनी चाहिए। ऐसी किसी व्यवस्था पर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। सूअर पालकों को इस संबंध में कड़े निर्देश मिलने चाहिए। सूअरों को खुले में घूमने से रोकना होगा। सूअर से यह बीमारी इंसानों में लग गई तो हालत बदतर हो जाएंगे। इसलिए सूअरों में फैल रहे संक्रमण के बारे में गंभीरता दिखाए जाने की जरूरत है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें