फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : महमूदपुर और दरकौली में 85 मरीजों की सेहत की जांच

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को गांव महमूदपुर और दरकौली में स्वास्थ्य शिविर लगाया।इन गांवों में बुखार के कई रोगी मिले।टीम ने गांव महमूदपुर में जाकर करीब 120 घरों के 48 मरीजों की विभिन्न जांचें कीं।इसमें आठ लोगों की मलेरिया और आठ लोगों की डेंगू की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को गांव महमूदपुर और दरकौली में स्वास्थ्य शिविर लगाया। इसमें लोगों की डेंगू और मलेरिया की जांच की गई। टीम ने दोनों गांवों के 85 मरीजों का परीक्षण किया। इनमें 13 लोगों की मलेरिया और 13 की डेंगू की जांच कराई गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव मिली। इन गांवों में बुखार के कई रोगी मिले।
टीम ने गांव महमूदपुर में जाकर करीब 120 घरों के 48 मरीजों की विभिन्न जांचें कीं। इसमें पांच लोगों की डेंगू और पांच लोगों की मलेरिया की जांच की गई। सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। दूसरी तरफ क्षेत्र के गांव दरकौली मैं करीब 90 घरों के 37 मरीजों की विभिन्न जांच की गई। इसमें आठ लोगों की मलेरिया और आठ लोगों की डेंगू की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को ग्राम महमूदपुर एवं दरकौली में स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. दलवीर सिंह रावत ने गांव में भ्रमण कर वायरल से बचाव और रोकथाम के उपाय बताए। लोगों को डेंगू और मलेरिया से संबंधित लक्षणों की जानकारी दी गई। लोगों को घर के बर्तनों में पानी एकत्रित न करने की सलाह दी गई और घरों के आसपास सफाई के लिए भी जागरूक किया। ग्राम प्रधान के सहयोग से पूरे गांव में दवा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर डॉ. नीतू सिंह, डॉ. अलका सेंगर, आकाश कौशिक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें