फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: 500 लोगों की कार्यक्रमों में अनुमति दिए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला हाथरस टेंट, लाइट, कैटरिंग, फूल, साउंड, बैंड, घोड़ा बग्गी व्यापारी एसोसिएशन की बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष व प्रदेश सचिव हरीमोहन शर्मा ने की और संचालन शीलेंद्र कुमार शर्मा ने किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश में मार्च से लगे लॉकडाउन से टेंट, लाइट, कैटर्स, डीजे, बैंड, साउंड, घोड़ा बग्गी वाले व्यापारी सरकार के आदेशों के इंतजार में वेंटिलेटर पर आ गए हैं। इनका परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। सभी जिलों में पीएम व सीएम के नाम डीएम व एसडीएम को ज्ञापन दिए गए हैं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मात्र 100 व्यक्तियों के शामिल होने की अनुमति से व्यापारी संतुष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि जल्द की एक ज्ञापन देकर 500 व्यक्तियों की कार्यक्रमों में अनुमति की मांग की जाएगी। इस मौके पर उदय सिंह, भूपेंद्र दयाल, अनिल कुमार, जौली, गंगासरन सैनी, सीताराम, बालकिशन शर्मा, पंकज वार्ष्णेय, सूरजपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें