न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट की वर्चुअल बैठक संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार आमोरिया की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्राथमिक शिक्षकों के समान माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों, प्रधानाचार्यों, लिपिकों और चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों को शासन से आर्थिक मदद के रूप में 50-50 लाख रुपये की धनराशि दिए जाने की मांग की गई।
संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य प्रेमपाल मदनावत ने कहा कि सरकार फूट डालो राज करो वाली नीति का त्याग करे। जिला मंत्री चंद्रवीर सिंह ने मृत शिक्षकों के साथ साथ गंभीर रूप से संक्रमित शिक्षकों को भी अनुग्रह राशि दिए जाने की बात पर जोर दिया। संवाद